{"_id":"5c017b87bdec22413d18f403","slug":"181543601031-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइलों से लदा ट्रक पलटा, चालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टाइलों से लदा ट्रक पलटा, चालक घायल
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलौणी (हमीरपुर)। ऊना-भोटा सुपर हाईवे पर सलौणी से 2 किलोमीटर दूर करेर में हनुमान मंदिर के पास तीखे मोड़ पर एक ट्रक पलट गया। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में परिचालक बाल-बाल बच गया। ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे कार का भी काफी नुकसान हुआ है।
मिली जानकारी अनुसार टाइलों से लदा एक ट्रक पंजाब से हमीरपुर की ओर आ रहा था । अचानक करेर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। घायल चालक को तुरंत स्थानीय लोग भोटा अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। भोटा पुलिस चौकी प्रभारी सुखदेव सिंह का कहना है कि मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया गया है। मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।