फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ट्यूशन गया नाबालिग नहीं लौटा घर, किडनैपिंग का मामला दर्ज

ट्यूशन गया नाबालिग नहीं लौटा घर, किडनैपिंग का मामला दर्ज

Tue, 13 Nov 2018 10:51 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के तहत पड़ती जौड़ेअंब पंचायत में सोमवार दोपहर को ट्यूशन पढने गया एक नाबालिग छात्र अचानक गायब हो गया। देर शाम तक जब छात्र घर नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस थाना बड़सर में बच्चे का अपहरण होने की शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 363 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने छानबीन के दौरान नाबालिग की मोबाइल लोकेशन के आधार पर बच्चे से संपर्क किया तो बच्चा हरियाणा के सोनीपत में पाया गया। पुलिस ने बच्चे को घर बुलाया। मंगलवार दोपहर बच्चा घर पहुंच गया। जिसने पुलिस में बयान दिया कि वह स्वयं ही घर से सोनीपत घूमने चला गया था। जिस पर पुलिस ने बच्चे के बयान दर्ज कर लिए हैं। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा जहां उसके बयान दर्ज करवाए जाएंगे। एसएचओ जगदीश चंद का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर किडनैपिंग का मामला दर्ज किया गया था लेकिन, बच्चे ने स्वयं घूमने जाने के बयान दिए हैं। मंगलवार को बच्चे के बयान दर्ज किए गए और उसे परिजनों को सौंप दिया है। जिसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा और उसके बयान दर्ज करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed