फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बहन की पिटाई करने पर भाई भाभी पर केस दर्ज

बहन की पिटाई करने पर भाई भाभी पर केस दर्ज

Tue, 30 Jan 2018 11:01 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सगी बहन की पिटाई करने पर आरोपी भाई और भाभी के खिलाफ पुलिस ने भादंसं की धारा 341, 323, 504, 34 के तहत थाना भोरंज में मामला दर्ज किया है। सुदेश कुमारी पत्नी सुरजीत कुमार गांव भालथ डाकघर हरसौर तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर ने पुलिस ने मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह आजकल बच्चों सहित अपने मायके अम्मण में रह रही है तथा बच्चों का पालन पोषण स्वयं करती है। गत दिवस सोमवार सुबह 8:30 बजे वह अपनी बेटी को स्कूल जाने के लिए तैयार कर रही थी। उसी समय इसका बड़ा भाई अशोक कुमार उसे गाली-गलौज करने लगा। वह अपने कमरे में जाने लगी तो अशोक कुमार और उसकी पत्नी रीना देवी ने इसका रास्ता रोक कर इसके साथ मारपीट की। इस मारपीट से इसके शरीर पर चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed