{"_id":"5cc5a137bdec2207863a9a38","slug":"161556455735-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुई में पशुशाला और रसोईघर जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुई में पशुशाला और रसोईघर जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत कोट के गांव मुई में एक पशुशाला और रसेाईघर जलकर राख हो गए। लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और साथ लगते मकान को इसकी चपेट में आने से बचाया।
मिली जानकारी अनुसार रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मुई गांव के पृथी चंद पुत्र जंबा राम की पशुशाला में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। देखते ही देखते साथ लगते रसोईघर में भी आग भड़क गई। इस कारण रसोईघर की छत और अंदर रखा राशन व अन्य सामान जलकर राख हो गया। वहीं पशुशाला के अंदर रखी घास और इमारती लकड़ी भी जल गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जिला अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र चौधरी का कहना है कि मौके पर टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। अग्निकांड में करीब 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।