Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Swapped debit card and withdrew Rs 2.50 lakh from the account

Yamuna Nagar News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 2.50 लाख रुपये

Mon, 02 Nov 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 02 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Swapped debit card and withdrew Rs 2.50 lakh from the account
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लक्ष्मी नगर निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग नगीना चंद का महिला और युवक ने एटीएम बूथ में डेबिट कार्ड बदल दिया। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग जगहों पर कार्ड का इस्तेमाल कर उनके बैंक खाते से 2.50 लाख रुपये निकाल लिए। खाते से रकम निकलने के मैसेज आने पर बुजुर्ग को ठगी का पता चला। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में नगीना चंद ने बताया कि 26 अक्तूबर को थेह रेलवे रोड पर हांडा क्लॉथ हाउस के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। मशीन से रुपये नहीं निकले तो वहां मौजूद एक युवक और महिला ने मदद करने के बहाने उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया। इसी दौरान आरोपियों ने धोखे से उनका डेबिट कार्ड बदल दिया। उन्हें उस समय कार्ड बदले जाने की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

अगले दिन उनके मोबाइल पर बैंक खाते से रुपये निकलने के मैसेज आने लगे। लगातार ट्रांजेक्शन के मैसेज देखकर वह घबरा गए और बैंक पहुंचकर खाते की जानकारी ली। जांच में पता चला कि 26 अक्तूबर को महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित एटीएम से पांच ट्रांजेक्शन कर 50 हजार रुपये निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आरोपियों ने पीओएस मशीन के माध्यम से 50-50 हजार रुपये के तीन ट्रांजेक्शन कर डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। अगले दिन सहारनपुर के खड़खड़ी स्थित एटीएम से भी 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस तरह आरोपियों ने कुल 2.50 लाख रुपये की रकम खाते से निकाल ली। उन्होंने डेबिट कार्ड ब्लॉक कराकर पुलिस को शिकायत दी। थाना शहर यमुनानगर के एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed