फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   चौकी जंवाला के नाले में मिली पालमपुर के युवक की लाश

चौकी जंवाला के नाले में मिली पालमपुर के युवक की लाश

Tue, 16 Oct 2018 11:13 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर के रहने वाले 36 वर्षीय युवक की हमीरपुर में संदिग्ध मौत हो गई है। युवक की लाश मंगलवार दोपहर को हमीरपुर के तहत पड़ते चौकी जंवाला गांव के नाले में मिली है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव को पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद नाले से निकाला। वहीं, पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान अरविंद कुमार पुत्र जगदीश चंद(36) निवासी गांव झिकली आरठ डाकघर और तहसील पालमपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

अरविंद कुमार बीते 10 अक्तूबर को चौकी जंवाला में आयोजित अपने दोस्त की शादी में आया था। वह नालागढ़ में नौकरी करता था। शादी वाली रात उसने अपनी पत्नी से रात दो बजे तक फोन पर बात की। करीब दो बजे उसने कहा कि वह बात करते-करते कहीं जंगल की ओर आ गया है और रास्ता भूल गया है। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया और उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने 11 अक्तूबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना पालमपुर में दर्ज करवाई। वहीं पुलिस को मंगलवार को उसका शव ढांक के नीचे से गुजरते संकरे नाले में मिला है। जिसका पता मंगलवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों को खेतों में युवक के मोबाइल मिलने के बाद लगा। मोबाइल मिलने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के दौरान खेतों के साथ लगते नाले से युवक का शव बरामद किया।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह का कहना है कि मंगलवार को चौकी जंवाला के नाले से शव मिला है। शव की शिनाख्त पालमपुर के आट झिकली निवासी अरविंद कुमार के रूप में हुई है। जो दस अक्तूबर को शादी समारोह में भाग लेने के लिए चौकी जंवाला आया था। परिजनों ने 11 अक्तूबर को थाना हमीरपुर में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed