फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जहर खाकर दिहाड़ीदार ने की खुदकुशी

जहर खाकर दिहाड़ीदार ने की खुदकुशी

Sat, 07 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत पड़ते बदवीं गांव के एक व्यक्ति ने जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन व्यक्ति बीते कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। सुशील कुमार (42) पुत्र किशोरी लाल निवासी गांव बदवीं ग्राम पंचायत धनवीं तहसील भोरंज ने शुक्रवार देर रात को जहर निगल लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे हमीरपुर अस्पताल ले आए। जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। सुशील कुमार की पत्नी करीब आठ साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। वह दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता था। सुशील के पिता सेना से सेवानिवृत्त हैं और वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। थाना प्रभारी भोरंज राजीव लखनपाल का कहना है कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed