{"_id":"5b059bc64f1c1b51778b4ef6","slug":"161527094214-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के आंगन मे साफ सफाई के दौरान दो परिवारों में हुई झड़प","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के आंगन मे साफ सफाई के दौरान दो परिवारों में हुई झड़प
Updated Wed, 23 May 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू/ भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के गांव बस्सी में दो परिवारों के बीच बुधवार सुबह घर के आंगन में साफ-सफाई के दौरान झड़प हो गई। दो परिवारों के बीच लड़ाई-झगड़ा व मारपीट पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विद्या देवी पत्नी नानक चंद निवासी बस्सी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बुधवार सुबह वह घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान उनके पड़ोसी रमेश चंद पुत्र टेका राम ने आंगन से जाते समय उनसे गाली गलौज शुरू कर दी। इतने में रमेश कुमार के परिवार वालों ने उन पर डंडों से हमला कर दिया। जिससे उन्हें व उनके परिवार के सदस्यों व बीर सिंह को चोटें आई हैं। इस दौरान वार्ड पंच ने उन्हें बचाया व अस्पताल पहुंचाया।
वहीं रमेश चंद पुत्र टेका राम निवासी बस्सी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बुधवार सुबह वह विद्या देवी पत्नी नानक चंद के घर के आंगन से मंदिर जा रहा था कि विद्या देवी ने झाड़ू देते समय सारी धूल उसके ऊपर उड़ा दी। जब उन्हें ऐसा न करने को कहा तो उसने व उसके पूरे परिवार ने हमला कर दिया। इस दौरान पत्नी व बच्चों को भी चोटें आई हैं।
थाना प्रभारी राजीव लखनपाल का कहना है कि दोनों परिवारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत क्रॉस केस दर्ज कर मेडिकल करवाकर कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।