फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   डिग्री कॉलेज में एबीवीपी-एसएफआई कार्यकर्ता भिड़े, आधा दर्जन घायल

डिग्री कॉलेज में एबीवीपी-एसएफआई कार्यकर्ता भिड़े, आधा दर्जन घायल

Sat, 06 Jul 2019 11:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में नए सत्र की शुरुआत को अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ है और कॉलेज परिसर मैदान-ए-जंग बन गया। शनिवार को यहां एबीवीपी और एसएफआई के कार्यकर्ता भिड़ गए। हथियार भी चले। आपसी लड़ाई में करीब डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। वहीं, इस मारपीट में संलिप्त दोनों संगठनों के करीब दर्जन भर कार्यकर्ताओं में से कुछ ने एक दूसरे पर ग्रिप से भी हमला किया। सूचना मिलते ही सदर थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।
शनिवार सुबह एक लड़की ने एबीवीपी के कार्यकर्ता पर उसके साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया। इस दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं ने उक्त एबीवीपी कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद कार्यकर्ता पर हुए हमले का बदला लेने के लिए एबीवीपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने कॉलेज कैंपस में एसएफआई कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। इस आपसी झड़प में ग्रिप भी चले और करीब आधा दर्जन छात्रों को चोटें आई हैं। संबंधित छात्रा ने पुलिस में उसके साथ छेड़छाड़ होने की शिकायत भी दर्ज करवा दी है। वहीं, दोनों पक्षों ने भी एक दूसरे के खिलाफ पुलिस और कॉलेज प्रबंधन के पास शिकायत दर्ज करवा दी है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने कुल नौ छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि सूचना मिली है कि लड़की से छेड़छाड़ के आरोप के बाद मामले ने तूल पकड़ा और यह लड़ाई हुई है। घायलों का मेडिकल करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


बीच बचाव में आए स्टाफ से भी धक्कामुक्की : प्राचार्य
इस संबंध में प्राचार्य डा. एचएस जंवाल का कहना है कि लड़ाई के बीच बचाव में आए कॉलेज स्टाफ के सदस्यों और स्वयं उनसे भी छात्रों ने धक्कामुक्की कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिस को कुल नौ छात्रों जिनमें से दो आउट साइडर्स भी हैं, के नाम सौंपे गए हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज का माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अनुशासन कमेटी के साथ बैठक कर आगामी कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटने पर एसएफआई ने की पुलिस कर्मियों की शिकायत
एसएफआई कार्यकर्ताओं ने थाने के अंदर पुलिस कर्मियों की ओर से उन्हें अमानवीय तरीके से पीटने की शिकायत भी एसपी हमीरपुर से की है। दो कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब वह थाने में शिकायत दर्ज करवाने गए तो दो पुलिस कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। इस कारण एक कार्यकर्ता को गंभीर चोट आई। वहीं पीने का पानी मांगने पर पानी भी नहीं दिया गया। उन्होंने इस एकतरफा व्यवहार की शिकायत एसपी से की है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि यह दोनों भी इस मारपीट में संलिप्त हैं। इनके द्वारा पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत दी गई है। इस बारे में जांच की जाएगी।

नहीं हुई किसी लड़की से छेड़छाड़: एबीवीपी
एबीवीपी कैंपस प्रधान अनुराग पटियाल ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता ने किसी छात्रा से छेड़छाड़ नहीं की है। बल्कि एसएफआई के कार्यकर्ता ने एबीवीपी की छात्रा नेत्री के साथ मारपीट की है। जिसकी शिकायत करवाई गई है। उन्होंने कहा कि एसएफआई के दर्जनभर कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की है।


एबीवीपी ने की लड़की से छेड़छाड़ : एसएफआई
एसएफआई सचिव गौरव ने कहा कि एबीवीपी कार्यकर्ता ने एक छात्रा से छेड़छाड़ की। जिसके बाद यह लड़ाई शुरू हुई। उन्होंने कहा कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एसएफआई कार्यकर्ताओं पर हथियारों से हमला किया है। जिसमें कार्यकर्ता घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की धौंस पर एबीवीपी कैंपस का माहौल खराब कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed