{"_id":"5d03e2258ebc3e1c73284f84","slug":"156053557818-hamirpur-hp-news84","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर शहर में शरारती तत्वों ने उड़ाए बिजली के फ्यूज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हमीरपुर शहर में शरारती तत्वों ने उड़ाए बिजली के फ्यूज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल के सामने वर्षाशालिका में स्थापित बिजली मीटर के बोर्ड से शरारती तत्व किटकेट फ्यूज उड़ा ले गए हैं। जिसके चलते वर्षाशालिका में स्थापित वाटर कूलर का लाभ भीषण गर्मी के मौसम में यहां लोगों को नहीं मिल रहा। नगर परिषद हमीरपुर के स्थानीय और बाहर से आने वाले लोगों को गर्मी के मौसम में स्वच्छ और शीतल पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए एक समाजसेवी संस्था ने बाल स्कूल के सामने वाटर कूलर स्थापित करवाया था। लेकिन, शातिरों को लोगों को मिलने वाली यह सुविधा पसंद नहीं।
स्थानीय लोगों में विकास ठाकुर, रमेश शर्मा, प्रदीप ठाकुर, अरुण शर्मा, ओम प्रकाश, सुनील शर्मा, विकास शर्मा और रोहित पठानिया ने जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि बिजली उपकरण को चुराने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना हमीरपुर में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और चोरी की धाराओं के तहत केस दर्ज हो। इसके साथ ही चोरी हुए किटकेट फ्यूज की जगह नया उपकरण स्थापित किया जाए, ताकि शहर में चलने फिरने वाले लोगों को गर्मी के मौसम में शीतल पेयजल मिले। उधर, इस बारे में एसडीएम हमीरपुर शशिपाल नेगी ने कहा कि मामले की जांच करवाई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।