फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नोएडा का निकला धोखाधड़ी वाला खाता, पुलिस टीम ने शाखा में जाकर करवाया बंद

नोएडा का निकला धोखाधड़ी वाला खाता, पुलिस टीम ने शाखा में जाकर करवाया बंद

Wed, 05 Jun 2019 11:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यू करवाने के चक्कर में ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए पूर्व सैनिक ने जिस खाते में 10 लाख ट्रांसफर किए थे, वह खाता नोएडा के एक बैंक का निकला है। पुलिस की टीम ने नोएडा में जाकर छानबीन की। लेकिन, आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है। वहीं, पुलिस ने बैंक खाते को बंद करवा दिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और लगातार आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना सुजानपुर के तहत करोट गांव का एक पूर्व सैनिक इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यू करवाने के चक्कर में ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ है। उसे किसी ने कंपनी का एजेंट बनकर पॉलिसी रिन्यू करवाने के लिए खाते में कुछ पैसे डलवाने के लिए कहा। इस चक्कर में पूर्व सैनिक ने करीब दस लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करवा दिए, लेकिन इसके बाद उसे कोई भी कॉल या पॉलिसी रिन्यू होने की जानकारी नहीं आई। व्यक्ति ने खुद को ठगा हुआ महसूस किया और पुलिस थाना सुजानपुर में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी सुजानपुर सुभाष शास्त्री ने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नोएडा में बैंक शाखा से खाते को बंद करवा दिया है। पुलिस की टीम को अभी आरोपियों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। उन्होंने लोगों से ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सावधानी बरतने और अपने बैंक या एटीएम की जानकारी किसी को भी न देने की आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed