{"_id":"5ced7ad3bdec22078e0ac4e7","slug":"155906739510-hamirpur-hp-news56","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़सर के निजी होटल में गांव खुथड़ी के युवक की संदिग्ध मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बड़सर के निजी होटल में गांव खुथड़ी के युवक की संदिग्ध मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर के निजी होटल में युवक की संदिग्ध मौत
घर से बिना बताए निकला था खुथड़ी का युवक
होटल का दरवाजा न खोलने पर हुआ शक
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दर्ज किया केस
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा मौत का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
बड़सर (हमीरपुर)। बड़सर कस्बा में स्थित निजी होटल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रात को होटल में ठहरे युवक की कमरे में ही मौत हो गई है। इसका पता सुबह करीब 11 बजे चला। जब होटल कर्मियों ने दरवाजा खटखटाने के बाद भी होटल का कमरा नहीं खोला तो होटल संचालकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़ कमरे में प्रवेश किया तो अंदर युवक मृत पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। राजेश कुमार (31) पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव खुथड़ी तहसील भोरंज जिला हमीरपुर सोमवार शाम को अपनी स्कूटी पर घर से बिना बताए निकला था। वह बड़सर स्थित एक निजी होटल में रुक गया। शाम को खाना खाने के बाद वह कमरे में सो गया। इसके बाद सुबह उसने कमरा नहीं खोला। चेक आउट के लिए सुबह 11 बजे भी दरवाजा खटखटाने के बाद जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो होटल संचालकों ने पुलिस में इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस को युवक की लाश मिली। युवक की माता गृहिणी हैं, जबकि पिता की मृत्यु हो चुकी है। मृतक अविवाहित था और उसका भाई भारतीय रेलवे में नौकरी करता है। मृतक आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य योजना के कार्ड बनाने का कार्य करता था। वहीं, मृतक की तीन बहनों की शादी हो चुकी है। एसएचओ बड़सर जगदीश चंद का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।