फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हथली पुल के पास नाली में गिरा ट्रैक्टर, नेपाली की दबने से मौत

हथली पुल के पास नाली में गिरा ट्रैक्टर, नेपाली की दबने से मौत

Tue, 28 May 2019 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
हथली पुल के पास नाली में गिरा
विज्ञापन

ट्रैक्टर, नेपाली की दबने से मौत
पक्काभरो-मटहाणी रोड पर ठेकेदार के पास काम करता था मिलन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया, छानबीन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते हथली पुल के साथ सड़क किनारे बनी निकासी नाली में ट्रैक्टर गिरने से एक नेपाली मूल के मजदूर की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई है, जबकि ट्रैक्टर चालक सुरक्षित है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका हमीरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा दिया है। पुलिस केस दर्ज करने के बाद हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात को पक्काभरो से दोसड़का की ओर जा रहा ट्रैक्टर हथली खड्ड पुल से करीब डेढ़ सौ मीटर पीछे सड़क किनारे बनी नाली में अनियंत्रित होकर गिर गया। इस कारण ट्रैक्टर सवार नेपाली मूल के मजदूर की नीचे दबने से मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस थाना सदर में किशोरी लाल पुत्र हरनाम सिंह गांव और डाकघर अग्घार जो कि घटनास्थल के साथ लगते एक निजी अस्पताल में चौकीदार है, ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार रात करीब 11:30 बजे एक ट्रैक्टर हमीरपुर बस स्टैंड की तरफ से आया और घटनास्थल पर चालक ने ट्रैक्टर को नाली में पलट दिया। जिससे ट्रैक्टर पर बैठे एक व्यक्ति की ट्रैक्टर के नीचे आने से मृत्यु हो गई। ट्रैक्टर चालक सुरेंद्र कुमार निवासी तलौण तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर का रहने वाला है। जो इस हादसे में सुरक्षित है। मृतक की पहचान मिलन (36) के रूप में हुई है। जो पक्काभरो-मटाहणी रोड पर ठेकेदार के पास लकड़ी का काम करता था। वहीं, पुलिस नेपाल में भी मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। मृतक मटाहणी रोड पर अकेला रहता था। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed