{"_id":"5ceabb28bdec220732263a58","slug":"1558887257290-hamirpur-hp-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजोली में 90 क्विंटल तूड़ी, रथवाणी में बाइक-स्कूटर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जजोली में 90 क्विंटल तूड़ी, रथवाणी में बाइक-स्कूटर राख
विज्ञापन
नादौन/हमीरपुर। गर्मियों के सीजन में जिला में आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। उपमंडल नादौन के जजोली गांव में तूड़ी के स्टाल में आग लगने के कारण 90 क्विंटल तूड़ी जलकर राख हो गई। वहीं आग से 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और साथ लगती दो अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से बचाया।
रविवार सुबह करीब चार बजे सड़क पर जा रहे एक ट्रक चालक ने सबसे पहले आग की लपटें उठती हुई देखी। उसने स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी। यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकानें व घर भी इसकी चपेट में आ जाते। पीड़ित किशन चंद निवासी जजोली ने बताया कि उन्हें सुबह करीब पांच बजे इस घटना की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि पड़ोसी ब्रह्मदास को सड़क पर जा रहे एक ट्रक चालक ने आग लगने बारे सूचना दी। इसके बाद उन्होंने अन्य लोगों को बताया। उन्होंने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इस संबंध में एसडीएम नादौन डीआर धीमान ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में ऐसे मामलों में अतिरिक्त सावधानी की आवश्यकता है। उधर, पुलिस थाना भोरंज के तहत पड़ते रथवाणी गांव में शनिवार रात को बाइक और स्कूटर जलकर राख हो गए। संबंधित मालिकों ने अपने घर के बाहर दोनों वाहन खड़े किए थे। मालिक आपस में भाई हैं। दोनों सोने चले गए लेकिन रात को बाइक और स्कूटर अचानक धूं-धूं कर जलने लगे। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची भोरंज पुलिस ने छानबीन की। जांच अधिकारी एएसआई परमजीत ने कहा कि वाहनों में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट लग रहा है। मालिकों के बयान कलमबद्ध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज नहीं हुआ है।