{"_id":"5ce96f5fbdec2207532a6aa6","slug":"155880232116-hamirpur-hp-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक ने चौथी कक्षा की छात्रा को पीटा, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अध्यापक ने चौथी कक्षा की छात्रा को पीटा, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला के एक प्राइमरी स्कूल के अध्यापक ने चौथी कक्षा की एक छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी। हालांकि इसकी शिकायत न तो पुलिस में की गई है और न ही शिक्षा विभाग में। लेकिन, बच्ची की पिटाई और उसके कंधों पर पड़े निशान के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते देखकर शिक्षा विभाग ने संबंधित बीईईओ को जांच के आदेश दिए हैं। वहीं संबंधित पुलिस चौकी से भी पुलिस टीम ने स्कूल में जाकर अध्यापक और छात्रा के अभिभावकों से पूछताछ की। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद लोग अध्यापक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
वहीं, पुलिस की छानबीन में बच्ची की मां ने कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया। पुलिस के अनुसार छात्रा की मां का कहना है कि पढ़ाई के लिए अगर अध्यापक ने पीटा है तो कोई एतराज नहीं है। जबकि सोशल मीडिया पर छात्रा के रिश्तेदारों (चचेरे भाई-बहनों) ने फोटो वायरल की है। पुलिस चौकी अवाहदेवी के प्रभारी राजेश वर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर फोटो देखने के बाद संबंधित स्कूल का दौरा कर मामले की छानबीन की गई। छात्रा की मां ने लिखित में दिया है कि उसे इससे कोई एतराज नहीं है और वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती है।
उधर, शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक कुलदीप कुमार का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। शनिवार को ही सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला है। संबंधित ब्लॉक एलीमेंटरी एजूकेशन ऑफिसर को जांच के आदेश दिए गए हैं। संबंधित सीएचटी ने कहा कि वह छुट्टी पर हैं।