फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   लावारिस पशु को बचाते खंभे से टकराई कार, तीन कलाकार घायल

लावारिस पशु को बचाते खंभे से टकराई कार, तीन कलाकार घायल

Sat, 25 May 2019 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। सुपर हाईवे ऊना से कलखर वाया अग्घार सड़क पर तलाई गांव के पास शनिवार सुबह लावारिस बैल को बचाते समय एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे कार सवार भजन मंडली के तीन कलाकार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बल्द्वाड़ा अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार रात हमीरपुर के बणी गांव से भजन कीर्तन करने के बाद भजन मंडली के पांच कलाकार सुबह अपने घर मंडी के गागल और भांबला लौट रहे थे। लावारिस बैल को बचाते समय जाहू से एक किलोमीटर पीछे तलाई गांव के पास कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे टेलीफोन के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला टायर भी फट गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे में कार चालक गुरूदेव निवासी मंडी गागल, शिव दयाल, अनंत राम बुरी तरह से घायल हो गए। जबकि मंडी जिला के भांबला निवासी सीताराम व अनंत राम को मामूली चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को बल्द्वाड़ा अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन को मंडी अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उधर, जाहू पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर परमजीत सिंह का कहना है कि पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार को अपने कब्जे में ले लिया है। छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि तीन लोगों को बल्द्वाड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद मंडी अस्पताल को रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लावारिस पशुओं के सड़क पर अचानक आ जाने से जिला के जाहू और नादौन कस्बे में दर्जनों सड़क हादसे हो चुके हैं। चार लोगों ने लावारिस पशुओं के कारण अपनी जान से भी हाथ धोया है, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। जाहू पुल व सुलगवाण से पीछे पड़ते पुल पर लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इससे हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से लावारिस पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed