फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पहले दारु गटकी, फिर पीट दिया होटल का स्टाफ

पहले दारु गटकी, फिर पीट दिया होटल का स्टाफ

Tue, 13 Nov 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के एक प्राइवेट होटल में बैठकर चार युवकों ने पहले दारू गटकी और उसके बाद होटल के स्टाफ की पिटाई कर दी। यही नहीं आरोपी युवकों ने होटल में मौजूद एक अन्य पर्यटक की भी धुनाई कर दी। इसके बाद इन्होंने हीरानगर नेशनल हाईवे पर खूब हुड़दंग मचाया। होटल के स्टाफ और पीड़ित पर्यटक ने इसकी सूचना पुलिस थाना हमीरपुर में दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। होटल और हीरानगर के आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी युवकों की पहचान हो गई। आरोपियों की पहचान कलंझड़ी और रोपड़ी गांव के जग्गू, लक्की, विनय और शुभू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने इन चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही पीड़ित युवकों का पुलिस ने डॉ. आरके राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल हमीरपुर में मेडिकल करवा लिया है। सरकारी होटल में सवा लाख की नकदी के साथ पकड़े तीन जुआरियों के बाद अब एक प्राइवेट होटल में शराब पीकर मारपीट करने और हुड़दंग मचाने का यह नया मामला सामने आया है। इससे पहले गांधी चौक पर बीते माह भी शराब के नशे में हुड़दंग मचाने और मारपीट करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। पुलिस समय-समय पर कार्रवाई कर रही है लेकिन, कुछ हुड़दंगी इससे बाज नहीं आ रहे। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल ने कहा कि पुलिस ने मारपीट के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवक का अस्पताल में मेडिकल भी करवा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed