फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   प्रलोभन देकर बैंक खाते से उड़ाए दो लाख

प्रलोभन देकर बैंक खाते से उड़ाए दो लाख

Sat, 15 Dec 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत एक व्यक्ति बैंक ठगी का शिकार हुआ है। धोखे से बैंक खाते और एटीएम पिन की जानकारी हासिल कर शातिर ने दो लाख रुपये उड़ा लिए। सुजानपुर थाने में प्रलोभन देकर बैंक डिटेल जानकर दो लाख रुपये की ठगी करने का मामला दर्ज हुआ है। अज्ञात व्यक्ति ने उपमंडल सुजानपुर के एक व्यक्ति को प्रलोभन देकर उसके बैंक की डिटेल जानी और पैसे उड़ा लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उपमंडल सुजानपुर की ग्राम पंचायत चबूतरा के गुजरेड़ा गांव के राजकुमार पुत्र रत्न चंद ने 14 दिसंबर को पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे प्रलोभन देकर उसके खाते की जानकारी और पिन कोड ले लिया। इसके बाद उसके बैंक खाते से करीब दो लाख रुपये की राशि उड़ा ली। उसने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवा दी है। पीड़ित व्यक्ति किसी सरकारी महकमे में कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed