{"_id":"5be1c5c0bdec2269945ca6b7","slug":"141541522880-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना ओटीपी शातिरों ने खाते से उड़ाए सात हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना ओटीपी शातिरों ने खाते से उड़ाए सात हजार
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू(हमीरपुर)। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच जाहू के एक खाते से ओटीपी या पिन शेयर किए बिना ही करीब सात हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। बिना पिन और ओटीपी के खाते से पैसे उड़ने से उपभोक्ताओं में भय का माहौल है। खाता धारक डोहग निवासी कांता देवी का कहना है कि एक माह में 21 ट्रांजेक्शन कर 349 रुपये प्रत्येक ट्रांजेक्शन में एक ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से उड़ा लिए गए हैं। पीड़ित ने किसी भी एजेंसी या वेबसाइट से न तो कोई शॉपिंग की है और न ही कोई अन्य कार्य। इसके बावजूद उसके खाते से बिना ओटीपी के ही 7329 रुपये उड़ा लिए गए हैं।
कांता देवी के बेटे अनिल शर्मा का कहना है कि अगर ओटीपी शेयर किया हो तब तो पैसे उड़ाने की बात हो, लेकिन उनके नंबर पर न तो कोई ओटीपी आया और न ही उन्होंने कभी कोई ओटीपी शेयर किया। इसके बावजूद 21 ट्रांजेक्शन में 349 रुपये प्रत्येक ट्रांजेक्शन के माध्यम से खाते से उड़ा लिए गए हैं। जब एटीएम कार्ड को बैंक के ट्रोल फ्री नंबर पर लॉक करवाया जा रहा था तो उस समय भी चार मिनट में चार ट्रांजेक्शन 349 रुपये की हो गईं। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी जाहू में भी दर्ज करवा दी है। एसबीआई शाखा जाहू खुर्द की प्रबंधक पल्लवी का कहना है कि कुछ वेबसाइटें पंजीकृत नहीं है। इनमें बिना ओटीपी से ट्रांजेक्शन हो जाती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति बैंक में इस तरह की लिखित शिकायत करता है तो उसे साइबर सेल को भेज कर जांच करवाई जाएगी। उधर पुलिस चौकी जाहू के प्रभारी परमजीत सिंह का कहना है कि इस बारे चौकी में शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। मामला साइबर सेल को प्रेषित किया जा रहा है।