फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नगरोटा गाजियां अग्निकांड; सास, जेठ और जेठानी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे

नगरोटा गाजियां अग्निकांड; सास, जेठ और जेठानी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे

Wed, 18 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
नगरोटा गाजियां अग्निकांड; सास, जेठ और जेठानी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे
- फोटो : अमर उजाला
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत हुए नगरोटा गाजियां अग्रिकांड में पुलिस ने मंगलवार देर शाम मृतक महिला के सास, जेठ और जेठानी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत नगरोटा गाजियां में 14 जुलाई को हुए अग्निकांड में महिला शिल्पा की मौत हो गई थी। जबकि उसके साढ़े तीन वर्षीय बेटे ने भी 17 जुलाई को पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। मृतक महिला के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला की सास, जेठ और जेठानी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें 31 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। इस अग्रिकांड में मृतक का पति योगेश कुमार 65 फीसदी झुलस गया है। जिसे मेडिकल कॉलेज टांडा से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस शुरू में इसे अग्निकांड मान रही थी। लेकिन, मामले में नया मोड़ उस वक्त आया जब महिला के परिजनों ने पुलिस थाना भोरंज में ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया। शिल्पा देवी (28) के पिता राकेश कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में लिखा है कि उनकी बेटी को उसका पति योगेश कुमार, सास और जेठ-जेठानी दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। जिसके चलते उसे शुक्रवार रात को ससुराल पक्ष ने आग लगाकर जला दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर सास, जेठ और जेठानी को हिरासत में ले लिया है। एसएचओ भोरंज राजीव लखनपाल का कहना है कि तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन जारी है। वहीं फोरेंसिक साइंस विभाग के विशेषज्ञ भी जांच रहे हैं कि यह हत्या थी या आत्महत्या। विशेषज्ञ हर मामले को बारीकी से जांच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed