फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बड़सर के महारल में गहने और नकदी ले उड़े शातिर

बड़सर के महारल में गहने और नकदी ले उड़े शातिर

Sun, 29 Oct 2017 11:51 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
बड़सर/बिझड़ी(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र बड़सर के तहत पड़ते गांव महारल में शातिर एक घर से गहने और नकदी उड़ा ले गए। शनिवार रात के समय इस चोरी को अंजाम दिया गया है। उस समय परिवार के सदस्य रसोईघर में खाना खा रहे थे। परिवार सदस्यों ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के सदस्य राजेश कुमार ने कहा कि उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। शनिवार रात को उसकी माता तथा 10 साल का बेटा घर पर थे। रात को करीब 7:30 बजे परिवार के सदस्य रसोई में चले गए। करीब आठ बजे बेटा, जब रसोई से कमरे में आया तो कमरे में बैड पर सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन

उसने परिवार सदस्यों को इसकी सूचना दी। जब उन्होंने कमरे में देखा तो गहने की पोटली व 25 हजार रुपये गायब थे। परिवार सदस्यों ने शोर मचाया जिससे ग्रामीण इकट्ठा हो गए तथा पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने रात को मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। वहीं रविवार को परिवार सदस्यों ने आसपास तलाशी शुरू कर दी। राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें नजदीक के नाले में गहने की पोटली मिल गई है जबकि 25 हजार की नकदी नहीं मिल पाई है। डीएसपी धर्म चंद वर्मा का कहना है कि चोरी का यह मामला जान पहचान वाले व्यक्ति का प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed