{"_id":"5bb10943867a557f551a23db","slug":"131538328899-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरानगर में अवैध अंग्रेजी शराब की खेप बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हीरानगर में अवैध अंग्रेजी शराब की खेप बरामद
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते हीरानगर में पुलिस की टीम ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। शनिवार रात को लगाए नाके में पुलिस ने कांगड़ा से आ रहे एक ट्रक से 300 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद की है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्जकर छानबीन जारी है।
शनिवार रात को पुलिस थाना सदर के उपनिरीक्षक सुभाष चंद अन्य कर्मचारियों के साथ गश्त और यातायात चेकिंग करते हुए करीब साढ़े बारह बजे जब हीरानगर के पास पहुंचे तो एक ट्रक पक्काभरो की तरफ से अणु को जा रहा था, उसे रोका गया। पुलिस ने ट्रक चालक से कागजात दिखाने को कहा और कागजात देखने के बाद जब ट्रक को चेक किया तो उसके अंदर 300 पेटी अंग्रेजी शराब की मौजूद पाई गईं। पुलिस ने जब चालक से इन शराब की पेटियों के बारे में परमिट, लाइसेंस मांगा तो ट्रक चालक इस बारे कोई परमिट, लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाया। चालक की पहचान विनोद कुमार पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी मलोट डाकघर कोटला तहसील जसवां जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। ट्रक चालक से पूछने पर पता चला कि वह शराब शिमला जिला लेकर जा रहा था। अगर शराब शिमला जा रही थी तो ट्रक चालक पक्काभरो से बाईपास होकर निकलता, उसे हीरानगर या अणु आने की क्या जरूरत पड़ी। फिलहाल पुलिस ने शराब से भरे ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा का कहना है कि शनिवार रात साढ़े बारह बजे हीरानगर में ट्रक से 300 पेटी अंग्रेजी शराब बिना परमिट या लाइसेंस के बरामद हुई हैं। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।