{"_id":"5b799d1542c792466b460ef6","slug":"131534696725-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैड़ में दुकान का ताला तोड़कर डेढ़ किलो चांदी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैड़ में दुकान का ताला तोड़कर डेढ़ किलो चांदी उड़ाई
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय से घुमारवीं रोड पर स्थित मैड़ गांव में एक सुनार की दुकान का ताला तोड़कर चोर डेढ़ किलोग्राम चांदी उड़ाकर ले गए हैं। चोरों ने शनिवार देर रात वारदात को अंजाम दिया। वहीं, रविवार सुबह चोरी का पता चलने पर संबंधित दुकान मालिक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर एएसपी बलवीर सिंह की अगुवाई में पहुंची टीम ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जिले के डिडवीं टिक्कर गांव निवासी राकेश सोनी मैड़ में सुनार की दुकान करते हैं। शनिवार शाम को वह अपनी दुकान बंद कर घर वापस आ गए। इसके बाद रात को चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दुकान के अंदर रखी डेढ़ किलोग्राम चांदी पर हाथ साफ कर लिया। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान का ताला टूटा देख दुकान मालिक को इसकी सूचना दी। मालिक ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। वहीं दुकान में चोरी होने से क्षेत्रवासियों में भी दहशत का माहौल है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।