{"_id":"5b2008cd4f1c1bc5628b4b35","slug":"131528826061-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस चालक के साथ मारपीट पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस चालक के साथ मारपीट पर केस दर्ज
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलौणी(हमीरपुर)। सलौणी बस स्टैंड पर मंगलवार को दिनदहाड़े एचआरटीसी बस चालक के साथ एक मारुति कार में सवार दो युवकों ने मारपीट की और चालक को लहूलुहान कर दिया। गाड़ी पास करने को लेकर दोनों और से शुरू हुई बहसबाजी अचानक मारपीट मे तबदील हो गई। युवकों ने चालक को बस से उतारकर मुक्कों से मारना शुरू कर दिया जिससे चालक लहूलुहान हो गया। सलौणी बाजार के दुकानदारों ने बीचबचाव कर युवकों को शांत करवाया। चंडीगढ़-हमीरपुर रूट की इस बस के चालक के साथ यह घटना शाम को करीब 4.30 बजे घटी। बस चालक राज कुमार ने घटना की सूचना भोटा पुलिस चौकी को दी। भोटा पुलिस चौकी से तुरंत पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि बस चालक का मेडिकल करवाया जा रहा है। उसके बाद ही युवकों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन