{"_id":"5a3e911c4f1c1b0a788b4877","slug":"131514049820-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारी ने दर्ज करवाया सरकारी ड्यूटी में बाधा का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटवारी ने दर्ज करवाया सरकारी ड्यूटी में बाधा का केस
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटवारी ने दर्ज करवाया सरकारी ड्यूटी में बाधा का केस
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत एक महिला पटवारी ने गांव के एक व्यक्ति पर सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, अभद्र व्यवहार करने और शोर शराबा करने पर केस दर्ज करवाया है। महिला पटवारी की शिकायत पर पुलिस ने भादसं की धारा 353, 341, 186 व 189 के तहत आरोपी व्यक्ति के खिलाफ थाना हमीरपुर में केस दर्ज किया है। सोनिया शर्मा पत्नी अरविंद कुमार गांव व डाकघर लंबलू तहसील व जिला हमीरपुर ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत पत्र दिया है। सोनिया शर्मा ने कहा कि इसके पास पटवार वृत्त मैड़ का अतिरिक्त कार्यभार है। जिसके लिए वह दो दिन पटवार वृत्त मैडं में कार्य करती हैं। 22 दिसंबर, शुक्रवार को निहाल चंद पुत्र बृज लाल निवासी टीका चौंतरा की जमीन का ततीमा मौका रखा हुआ था। पटवार खाना में प्रमाणपत्र व नकल बनवाने के लिए लोग बैठे हुए थे तो निहाल चंद ने पटवार खाना में आकर बदतमीजी व शोर शराबा करके सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई तथा इसका रास्ता रोकर इसके साथ झगड़ा करके धमकी भी दी। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है।