फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बिना पासपोर्ट और वीजा रह रहा था आरोपी नाइजीरियन

बिना पासपोर्ट और वीजा रह रहा था आरोपी नाइजीरियन

Sat, 16 Mar 2019 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश के युवकों को चिट्टे की सप्लाई करने वाले नाइजीरियन युवक ने पुलिस रिमांड के दौरान कई खुलासे किए हैं। नाइजीरियन को न्यायालय से 18 मार्च तक की रिमांड मिली है। आरोपी नइजीरियन बिना वीजा के देश की राजधानी में रह रहा था और नशे के व्यापार में संलिप्त था। वह बिजनेस वीजा पर भारत आया था। वर्ष 2017 में उसकी वीजा अवधि समाप्त हो गई। इसके बाद से वह दिल्ली में बिना वीजा ही रहने लगा। इसके अलावा उसके पास पासपोर्ट भी नहीं पाया गया।
विज्ञापन

बीती दस मार्च को एसएचओ भोरंज की अगुवाई में पुलिस की टीम ने दिल्ली से इस नशे के सौदागर को पकड़ा था। इससे दो दिन पूर्व भोरंज में चिट्टे के साथ पकड़े गए दो युवकों से छानबीन के दौरान पुलिस को सरगना का पता चला। इसके बाद टीम ने दिल्ली स्थित आरोपी नाइजीरियन के आवास पर दबिश देकर आरोपी को 90.5 ग्राम चिट्टे के साथ दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे 18 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। डीएसपी हितेश लखनपाल का कहना है कि आरोपी नाइजीरियन का वीजा वर्ष 2017 में समाप्त हो गया था। जिसके बाद से वह बिना वीजा ही रह रहा था। वह बिजनेस वीजा पर भारत आया था। उसके पास पासपोर्ट भी नहीं पाया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed