{"_id":"5beb0659bdec226975789aed","slug":"121542129241-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन के रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन के रिमांड पर
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन की एक पंचायत की महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी आईपीएच विभाग के कर्मचारी को पुलिस ने नादौन कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी पर एससी और एसटी एक्ट के अंतर्गत भी कार्रवाई की जा रही है। नादौन की एक पंचायत की महिला ने अधेड़ व्यक्ति पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।
महिला ने नादौन थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह घर पर अकेली थी तो गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला के शोर मचाने पर अधेड़ व्यक्ति वहां से भागने पर कामयाब हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हुए और उन्होंने नादौन थाना को सूचित करके इस सारे मामले की जानकारी दी। पुलिस में केस दर्ज होने और न्यायालय की ओर से आरोपी को रिमांड पर भेजने की रिपोर्ट नादौन आईपीएच उपमंडल के अधिकारी ने विभाग के उच्चाधिकारी को भेज दी है। इसके बाद आरोपी पर विभागीय कार्रवाई की तलवार भी लटक गई है। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह परमार का कहना है कि आरोपी को न्यायालय से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।