{"_id":"5b0977e34f1c1baa6e8b4bda","slug":"121527347171-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड इंजीनियरिंग अधिकारी के खाते से उड़ाए 45 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड इंजीनियरिंग अधिकारी के खाते से उड़ाए 45 हजार रुपये
Updated Sun, 27 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमीरपुर।
पुलिस थाना हमीरपुर के तहत एटीएम ठगी का मामला दर्ज हुआ है। सेवानिवृत्त इंजीनियर ठगी का शिकार हुआ है। शातिर ने एटीएम से पैसे निकालने में मदद का झांसा देकर खाते से 45 हजार रुपये उड़ा लिए। शिकायकर्ता ने अपनी पहचान उजागर न करने की बात कहकर पुलिस में केस दर्ज करवा दिया है। शिकायकर्ता का आरोप है कि गत दिवस वह डिडवीं टिक्कर स्थित बैंक एटीएम से पैसे निकालने का प्रयास कर रहा था। पैसे निकालने में उन्हें परेशानी आ रही थी। इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उनकी मदद करने की बात कही।
आरोपी युवक ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। कुछ देर के बाद उनके मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आने शुरू हो गए। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस थाना हमीरपुर की प्रभारी डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन