फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   दौड़ की प्रेक्टिस करने गए नाबालिग का ब्यास नदी में मिला शव

दौड़ की प्रेक्टिस करने गए नाबालिग का ब्यास नदी में मिला शव

Sat, 11 May 2019 12:08 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत पलाही गांव के पास ब्यास नदी में घर से लापता नाबालिग छात्र का शव बरामद हुआ है। छात्र के कान की बाली से उसकी पहचान हुई है जबकि, उसका मुंह किसी जानवर ने नोंच दिया था। सुजानपुर पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को नदी से निकाला और संबंधित पुलिस थाना लंबागांव को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

छात्र सुमित कुमार निवासी आलमपुर जिला कांगड़ा बारहवीं कक्षा का छात्र था। पांच दिन पूर्व सुबह के समय वह घर से दौड़ लगाने के लिए गया, लेकिन वापस नहीं आया। वह रोजाना सुबह दौड़ की प्रेक्टिस करता था। सुमित का पता न चलने पर परिजनों ने पुलिस थाना लंबागांव में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद वीरवार रात करीब आठ बजे किसी अंजान व्यक्ति ने पलाही ब्यास नदी में शव जैसा कुछ तैरता हुआ देखा और सुजानपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। सुजानपुर थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री की अगुवाई में एक टीम मौके पर गई और शव को नदी से निकालने लगी। एक तरफ पानी गहरा होने के कारण जेसीबी की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाला गया। रात करीब एक बजे शव की शिनाख्त कान की बाली के आधार पर की गई। छात्र की गुमशुदगी की शिकायत थाना लंबागांव में दर्ज हुई थी। सुजानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर संबंधित थाना लंबागांव को सुपुर्द कर दिया है। उधर, छात्र के परिजनों के अनुसार रोजाना की तरह उनका बेटा 5 दिन पहले सुबह दौड़ लगाने गया था, मगर उसके बाद वह वापस नहीं आया। ढूंढने के बाद जब वह नहीं मिला तो इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई गई। सुजानपुर थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि शव की शिनाख्त करवाकर लंबागांव पुलिस को शव सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed