{"_id":"5c30f23cbdec22570d2ddf59","slug":"11546711612-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल चोरी मामले में तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेल चोरी मामले में तीन युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत बाहन्वी पंचायत के भरठवान में एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर के जनरेटर से दस लीटर तेल चुराने के आरोप में जाहू पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया।
कोर्ट ने आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। राजेश कुमार, कमलेश कुमार निवासी गांव झंडवीं और कांगुघट्टी निवासी राजेश कुमार को पुलिस ने तेल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना भोरंज के प्रभारी कुलवंत सिंह का कहना कि पुलिस ने टावरों से तेल चोरी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां आरोपियों को तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।