{"_id":"5ba3da50867a55013f17d155","slug":"11537464912-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र में रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती ने उसी के गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था और इसकी शिकायत पुलिस में की। तभी से युवक फरार चल रहा था। वीरवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के घर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी नादौन महिंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। युवक और युवती दोनों बालिग हैं, परंतु आरोप है कि युवती से शादी का वायदा करके बाद में युवक मुकर गया। जिस पर युवती ने अपने परिजनों को साथ लेकर नादौन थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन