फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नादौन में मिला टैक्सी चालक का शव, हत्या की आशंका

नादौन में मिला टैक्सी चालक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 03 Sep 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। नादौन-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह स्थानीय सब्जी मंडी के सामने एक दुकान के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक टैक्सी चालक का शव मिला है। व्यक्ति की पहचान बलदेव सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी गांव कमलाल, चिल्लियां, उपमंडल नादौन, जिला हमीरपुर के तौर पर हुई है। नादौन पुलिस ने सूचना मिलते ही मौका पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। वहीं पोस्टमार्टम के लिए शव को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। जहां से शव को टांडा अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शव को देख कर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बलदेव का शव दुकान के बाहर खड़ी एक कार तथा दुकान के बीच था। बलदेव की चप्पलें शव के पास ही पड़ी थीं। जबकि उसकी टांगें वहां रखे एक टेबल के नीचे थीं। बलदेव के सिर के पीछे की ओर गहरे घाव का निशान मिला है। मौका पर पहुंचे बलदेव के चचेरे भाई मिलाप चंद ने बलदेव की हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में निजी वाहन चालक बलदेव कुमार करीब एक माह से घर पर ही था। रविवार सायं जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने सोचा कि शायद कहीं सवारी लेकर गया होगा। रविवार सायं ही उसकी बात परिजनों से हुई थी। नादौन टैक्सी यूनियन के प्रधान राकेश सोनी ने बताया कि बलदेव बहुत ही मिलनसार था तथा यहां से चंडीगढ़ जाने वाले अधिकांश टैक्सी चालक उसके पास ही ठहरते थे। थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह ने बताया कि हर पहलू को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने की बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed