{"_id":"5a9d691b4f1c1b3f658b605b","slug":"11520265499-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर कॉलेज में दूसरे दिन भी तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमीरपुर कॉलेज में दूसरे दिन भी तनाव
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
कैंपस पुलिस छावनी में तबदील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमीरपुर।
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शनिवार को दो छात्र संगठनों के बीच हुई लड़ाई के बाद सोमवार को भी कॉलेज में माहौल तनावपूर्ण रहा। कॉलेज प्राचार्य ने तनाव को देखते हुए सुबह सवेरे ही पुलिस प्रशासन से सुरक्षा के लिए कर्मचारियों की मांग की। इस पर पुलिस प्रशासन की ओर से एसआई प्रवीण की अगुवाई में करीब एक दर्जन पुलिस कर्मियों और गृहरक्षक जवानों ने कॉलेज में मोर्चा संभाला।
पूरा दिन छात्र संगठनों के सदस्य एक-दूसरे को लड़ाई के लिए उकसाने वाले इशारे करते रहे। इस पर कई बार पुलिस प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों को समझाकर शांत किया लेकिन कुछ समय बाद स्थिति दोबारा वैसी ही हो गई।
विज्ञापन
एक छात्र संगठन के सदस्य कॉलेज के अंदर से तो दूसरे संगठन के सदस्य कॉलेज के बाहर से एक-दूसरे को लड़ाई के लिए उकसाने वाले इशारे करते नजर आए। पूरा दिन कॉलेज परिसर में तनावपूर्ण माहौल के कारण पढ़ाई प्रभावित हुई। इस पर कई बच्चे कक्षाएं छोड़ घर चले गए। वहीं शाम के समय एक छात्र संगठन के सदस्यों को पुलिस कर्मचारियों ने बस में बैठाया उन्हें छोड़ने उनके साथ गए।
विज्ञापन
इस संबंध में राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के प्राचार्य हरदेव सिंह जंबाल का कहना है कि सुबह माहौल को तनावपूर्ण देखते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई थी। पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी दिनभर कॉलेज कैंपस में रहे। उन्होंने कहा कि पढ़ाई पर इससे कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। कक्षाएं सुचारू रूप से लगीं।