{"_id":"5a0064774f1c1bce408b4fc3","slug":"11509975159-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में 36.80 ग्राम चरस के साथ एक दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमीरपुर में 36.80 ग्राम चरस के साथ एक दबोचा
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस ने भोटा चौक बीएसएनएल कार्यालय के समीप एक व्यक्ति को 36.80 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान अजय कुमार पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी गांव लोहारड़ा, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी के पास चरस कहां से आई। उपनिरीक्षक बलदेव सिंह रविवार रात को गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें बीएसएनएल कार्यालय भोटा चौक के पास एक व्यक्ति दिखा, पुलिस को देख व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए उसे दबोच लिया। व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसकी जेब से 36.80 ग्राम चरस बरामद हुई। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन