फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   शराब पीकर ड्यूटी दे रहा परिचालक पकड़ा, सस्पेंड

शराब पीकर ड्यूटी दे रहा परिचालक पकड़ा, सस्पेंड

Sat, 23 Feb 2019 08:18 PM IST
mukesh kumar mukesh kumar
Updated Sat, 23 Feb 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में एचआरटीसी के हमीरपुर-चंदरूही रूट पर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पकड़े गए परिचालक को निगम प्रबंधन ने सस्पेंड कर दिया है। एक रुपये के लिए यात्री से उलझना परिचालक को महंगा पड़ गया है।
विज्ञापन

परिचालक को मेडिकल जांच के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उसके ब्लड और यूरिन सैंपल लेने के बाद जुन्गा स्थित लैब में जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद निगम अधिकारी आगामी कार्रवाई अमल में लाएंगे। शराब पीकर एक रुपये के लिए यात्री से बहस का साढ़े चार मिनट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।
विज्ञापन

वीरवार रात करीब सवा आठ बजे के करीब आरएम हमीरपुर को फोन पर मामले की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद वह तुरंत एक निरीक्षक और परिचालक को लेकर मौके के लिए रवाना हो गए। बडू के पास आरएम ने बस को रोककर परिचालक को ड्यूटी से हटा दिया और एक अन्य परिचालक को बस के साथ रवाना कर दिया। परिचालक के मुंह से शराब की बदबू आने पर उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में जांच के लिए लाया गया। यहां पर परिचालक के ब्लड और यूरिन के सैंपल लिए गए। इन सैंपल को जांच के लिए जुन्गा स्थित लैब में भेजा गया है। वहीं, निगम अधिकारियों ने मौके पर कार्रवाई करते हुए परिचालक को रिपोर्ट आने तक सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि यात्री के साथ बहस का साढ़े चार मिनट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आरएम हमीरपुर विवेक लखनपाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि परिचालक के यूरिन और ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने तक परिचालक को सस्पेंड कर दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed