फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   शिव मंदिर में लगी सोलर लाइट की बैटरी चोरी

शिव मंदिर में लगी सोलर लाइट की बैटरी चोरी

Thu, 31 Jan 2019 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
कांगू (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बढेड़ा के शिव मंदिर जमनबाहल में लगी सोलर लाइट की बैटरी चोरी हो गई है। बुधवार रात को चोर बैटरी उड़ा ले गए। पंचायत प्रधान ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी धनेटा में की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बैटरी चोरी होने का पता उस समय लगा जब वीरवार को स्थानीय निवासी बलवीर सिंह सुबह 5 बजे भ्रमण पर गए। उन्होंने देखा कि सोलर लाइट बंद है। बलवीर ने दो दिन पहले ही बैटरी का पानी बदला था और लाइट सुचारु रूप से चल रही थी। उन्होंने जब सोलर लाइट के पास पहुंचकर ढक्कन खोला तो बैटरी गायब थी।
विज्ञापन

बलवीर ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान बढेड़ा सुषमा कुमारी को दी। इस सूचना पर पंचायत प्रधान ने बैटरी चोरी होने की शिकायत पुलिस चौकी धनेटा में की। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लोगों में बलवीर सिंह, विशाल पठानिया, रामस्वरूप, राकेश कुमार, विजय कुमार और अनिल कुमार ने कहा कि यह सोलर लाइट पंचायत की ओर से करीब 2 साल पहले लगाई थी। बुधवार रात को चोरों ने इसकी बैटरी चोरी कर ली है। इस संबंध में पंचायत प्रधान सुषमा कुमारी ने कहा कि उनको बैटरी चोरी होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस चौकी धनेटा को शिकायत कर दी है। वहीं इस संबंध में पुलिस चौकी धनेटा प्रभारी शीशपाल ने कहा कि सोलर लाइट चोरी होने की शिकायत आई है। मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्र में अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति घूमता नजर आता है तो उसकी शिकायत लोग तुरंत पुलिस थाना में करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed