{"_id":"5ad23bd64f1c1ba6018b48c4","slug":"111523727318-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टंकी से पौने दो सौ लीटर डीजल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टंकी से पौने दो सौ लीटर डीजल उड़ाया
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जाहू।(हमीरपुर)।
भोरंज थाने के बस्सी चौक के पास सड़क के किनारे खड़े रेत से भरे ट्रक की टंकी से करीब पौने दो सौ लीटर डीजल चुराया गया। ट्रक के मालिक वीरेंद्र कुमार निवासी बस्सी ने कहा कि उनके चालक ने शाम को रेत से भरा ट्रक बस्सी चौक के समीप भरेड़ी सड़क पर ढाबे के नजदीक खड़ा किया था। जहां वह पहले भी कई बार ट्रक खड़ा करते थे। सुबह उन्होंने देखा कि ट्रक की टंकी के ढक्कन की कुंडी टूटी थी और सड़क पर डीजल गिरा हुआ था।
चोरों ने टंकी में पाइप डालकर उसे पूरी तरह से खाली कर दिया था। उनके ट्रक के साथ खड़े दूसरे ट्रक की तेल की टंकी से भी तेल निकालने को कोशिश की लेकिन उस ट्रक में कम डीजल होने की वजह से चोर नाकाम रहे। ट्रक मालिक ने इसकी भोरंज पुलिस थाना में रिपोर्ट करवा दी है। वीरेंद्र ने कहा कि चोर करीब पौने दो सौ लीटर डीजल उड़ा ले गए है। इससे उन्हें करीब 12 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इस संबंध मेें थाना प्रभारी भोरंज राजीव लखनपाल का कहना है कि इसके बारे में शिकायत मिली है। पुलिस मौके पर गई है छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन