फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   गलोड़ की बेटी की बंगाणा में मौत से मातम

गलोड़ की बेटी की बंगाणा में मौत से मातम

Tue, 20 Mar 2018 10:37 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। गलोड़ की बेटी की बंगाणा स्थित उसके ससुराल में रविवार को हुई हत्या से क्षेत्र में मातम का माहौल है। विवाहिता के मायके वालों ने ने पुलिस से आरोपी ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। युवती के पिता राम नाथ शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी सुमन शर्मा उर्फ रज्जो की शादी वर्ष 2007 में ऊना जिला के बंगाणा के गांव बैरी में हुई थी। उनका दामाद गोवा में एक होटल में काम करता है, जबकि ससुर विदेश में हैं। ससुराल में बेटी की सास और दामाद की दादी ही रहते हैं।
विज्ञापन

पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से सास उनकी बेटी को प्रताड़ित करती आई है। उनकी बेटी के दो बच्चे हैं, जिसमें एक 3 वर्ष का और दूसरा 7 वर्ष का है। दोनों बच्चे स्कूल जाते हैं। बेटी की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। शिकायकर्ता ने बताया कि 18 मार्च को उनकी बेटी के ससुराल से दादी सास का फोन आया कि सुमन बीमार हो गई है। ससुराल पहुंचने पर पता चला कि सास ने उनकी बेटी की पिटाई की है, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बेटी की हत्या के इस मामले में उनके ससुराल से बाहर का भी कोई व्यक्ति शामिल है, जिसका ससुराल में अकसर आना जाना लगा रहता था। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर सास को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवती के पिता राम नाथ शर्मा ने पुलिस विभाग से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed