{"_id":"5a7b09c44f1c1bf17b8b605c","slug":"111518012868-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रबंधक पर लगी आईपीसी, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल प्रबंधक पर लगी आईपीसी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। स्कूली छात्र की निर्मम पिटाई मामले में सुर्खियों में आए उपमंडल बड़सर के प्राइवेट स्कूल प्रबंधक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने अब स्कूल प्रबंधक के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत भी मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने स्कूल के प्रबंध निदेशक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 342, 352 और 323 के तहत केस दर्ज किया है। इसके बाद आरोपी स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी को कोर्ट ले गई, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
इससे पहले पुलिस ने आरोपी प्रबंध निदेशक के खिलाफ केवल जुवेनाइल जस्टिस अधिनियम में केस दर्ज किया था। पुलिस ने स्कूल से सीसीटीवी की फुटेज और पिटाई के दौरान प्रयोग में लाया गया सफाई करने वाला बाइपर भी जब्त कर लिया है। स्कूल की सीसीटीवी फुटेज में स्कूल प्रबंधक नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र की बेरहमी से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहा है। पिटाई के कारण स्कूली बच्चे के प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के अन्य हिस्से पर निशान पड़ गए थे। शरीर पर पड़े मारपीट के निशान को मिटाने के लिए बाद में स्कूल के अध्यापकों ने बच्चे को काफी देर तक स्कूल के एक कमरे में बंद रखा और मालिश करते रहे लेकिन काफी देर तक जब निशान नहीं मिटे तो बच्चे को घर भेज दिया। घर पहुंचते ही बच्चा बेहोश हो गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में स्कूल प्रबंधक के खिलाफ शिकायत दी। गत दिवस पुलिस अधीक्षक ने स्वयं स्कूल पहुंचकर इस मामले में स्कूल बच्चों, पीड़ित छात्र, स्कूल स्टाफ और आरोपी प्रबंध निदेशक से पूछताछ की। वहीं बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके बाद उसे बड़सर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के बाद अब स्कूल प्रबंधक के खिलाफ भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
देश में बढ़ती घटनाओं से सबक नहीं ले रहे स्कूल
बड़सर के दर्जनों बच्चों की मौजूदगी में पीड़ित छात्र की पिटाई ने हर किसी को हैरान कर दिया है। शिक्षा जगत और मेडिकल साइंस के विशेषज्ञों के मुताबिक दर्जनों बच्चों की मौजदूगी में किसी एक स्कूली बच्चे की पिटाई के कारण कई वारदातें बढ़ सकती हैं और गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। कई बार बदनामी के डर से बच्चे आत्महत्या समेत कई अन्य तरह के कदम भी उठा सकते हैं। दिल्ली और गुरुग्राम समेत देशभर के कई नामी स्कूलों में भी बच्चों के साथ संगीन मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन बड़सर के नामी प्राइवेट स्कूल प्रबंधक की कार्यप्रणाली पर तरह तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं। सवाल उठ रहा है कि क्यों देश में बढ़ती घटनाओं से हमीरपुर के एक निजी स्कूल प्रबंधक ने इससे सबक नहीं लिया।