{"_id":"5cc332e4bdec225f7a077ddc","slug":"101556296420-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में गेहूं काटने गई वृद्ध महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत नौहंगी पंचायत की बड़वाल गांव की एक वृद्ध महिला का खेत में गेहूं काटते समय निधन हो गया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है। महिला के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। महिला का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। नौहंगी पंचायत के बड़वाल गांव की पूर्व पंचायत सदस्य 65 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी बग्गा राम का खेत में गेहूं काटते समय निधन हो गया। सावित्री देवी वीरवार शाम करीब 6:30 बजे खेत मे गेहूं काटने गई थी, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी। ग्रामीण प्रकाश चंद ने कहा कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे जब लोग खेतों में गेहूं काटने जा रहे थे तो देखा कि सावित्री खेत में गिरी पड़ी है। उन्होंने उसे पानी पिलाने की कोशिश की। लेकिन महिला का निधन हो चुका था। सावित्री का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, निवर्तमान सांसद अनुराग ठाकुर, एचआरटीसी के वाइस चेयरमैन विजय अग्निहोत्री, विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने महिला के निधन पर शोक प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।