{"_id":"5bb4fae2867a557f53455e1d","slug":"101538587362-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी युवक ने नाबालिग से किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रवासी युवक ने नाबालिग से किया दुराचार
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के तहत एक प्रवासी युवक ने अपनी ही एक नाबालिग रिश्तेदार युवती से दुराचार किया। पीड़िता के परिजनों ने इस संबंध में पुलिस थाना हमीरपुर में दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक और पीड़ित परिवार दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और हमीरपुर जिले में लंबे समय से मजदूरी करते हैं।
दुराचार का पता उस वक्त चला जब 15 वर्षीय लड़की के शरीर में अचानक बदलाव आने शुरू हुए। परिजनों ने लड़की की डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में जांच करवाई। अस्पताल में मेडिकल के दौरान नाबालिग लड़की के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। परिजनों ने पीड़ित लड़की से पूछताछ की तो पता चला कि उनके ही एक रिश्तेदार युवक ने उसके साथ दुराचार किया है। पता चलते ही परिजन पुलिस थाना हमीरपुर पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज करवाया।
उधर, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा कि पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर एक प्रवासी युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मेडिकल में पीड़िता के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
बहू से दुराचार करने वाला न्यायिक हिरासत में भेजा
पुलिस थाना हमीरपुर के तहत बहू को हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी ससुर को पुलिस ने बुधवार को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 12 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले हमीरपुर कोर्ट ने आरोपी ससुर को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। बता दें कि आरोपी व्यक्ति पर अपनी बहू के साथ दुराचार करने का आरोप है। इसकी शिकायत पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज है।