फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बिरोजे के 375 टीम समेत ट्रक जब्त

बिरोजे के 375 टीम समेत ट्रक जब्त

Mon, 21 May 2018 11:18 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल पुलिस ने कलूर गांव में रात्रि गश्त के दौरान एक ट्रक से अवैध 375 टीन बिरोजे के बरामद किए हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर ट्रक चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस थाना नादौन के सहायक उपनिरीक्षक नरेश कुमार अपनी टीम सहित कलूर में यातायात चेकिंग और नाकाबंदी पर थे। आधी रात करीब सवा तीन बजे नादौन की तरफ से एक ट्रक आया। पुलिस कर्मचारियों ने उक्त ट्रक चालक को रुकने के लिए कहा, लेकिन उक्त चालक पुलिस को देखकर ट्रक को भगाने लगा। इस पर पुलिस ने कुछ दूरी तक ट्रक का पीछा कर उसे रुकवा लिया। शक के आधार पर जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से 375 बिरोजे के टीन बिना किसी लाइसेंस और परमिट के बरामद किए गए। पुलिस ने जब चालक और उसके सहयोगी से इस बारे पूछताछ की तो दोनों ही इस बारे कोई लाइसेंस और परमिट नहीं दिखा सके। चालक की पहचान नियामत अली पुत्र नवी वक्श निवासी गांव अंबोटा तहसील अंब जिला ऊना और सहयोगी की पहचान निर्मल सिंह पुत्र भजन सिंह गांव व डाकघर पंजोआ खुर्द तहसील अंब जिला ऊना के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा का कहना है कि दोनों के खिलाफ भादंसं की धारा 379, 34 और इंडियन फॉरेस्ट एक्ट की धारा 41, 42 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed