{"_id":"5d9b7ff58ebc3e01346cd478","slug":"crime-hamirpur-hp-news-sml310172463","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्स को प्रताड़ित करने वाले हों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्स को प्रताड़ित करने वाले हों गिरफ्तार
विज्ञापन
स्टाफ नर्स की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तारी में हो रही देरी पर शहर में रोष रैली निकालते विभिन्
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर की स्टाफ नर्स की आत्महत्या के मामले में आरोपी लोगों की घटना के पांच दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने से लोगों में आक्रोश है।
स्टाफ नर्स को प्रताड़ित करने वालों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर हमीरपुर कॉलेज के छात्र-छात्राएं सोमवार को सड़कों पर उतर आए और गांधी चौक पर जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने गांधी चौक से भोटा चौक तक रैली निकाली। पुलिस से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग उठाई।
बता दें कि 3 अक्तूबर को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में तैनात स्टाफ नर्स मोनिका ने बारल गांव स्थित अपने क्वार्टर में जाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में उसने मेडिकल कॉलेज के कुछ कर्मियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। घटना के अगले दिन परिजनों व अन्य लोगों ने भोटा चौक पर शव रखकर प्रदर्शन और चक्का जाम किया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद लगभग आधा दर्जन से अधिक कर्मियों को थाने तलब किया गया था। लेकिन अभी तक मामला पूरी तरह से सुलझा नहीं है। सोमवार को भी थाने में कुछ लोगों से पुलिस ने पूछताछ की गई। सोमवार को कॉलेज के छात्र गांधी चौक हमीरपुर पहुंच गए और मामले की जांच तेज करने के साथ ही न्याय की गुहार लगाई। छात्रों ने मांग की है कि नर्स को प्रताड़ित करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की। छात्रों ने धमकी दी है कि जल्द इस मामले में कोई कार्रवाई न की गई तो बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। उधर, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि जांच लगभग पूरी हो चुकी है। आरोपी शीघ्र सलाखों के पीछे होगा।