फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CPM stages a dharna in Hamirpur on price hike

हमीरपुर के गांधी चौक पर महंगाई के खिलाफ माकपा का हल्लाबोल

Thu, 31 Mar 2022 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर हमीरपुर जिले में पार्टी की ओर से महंगाई के खिलाफ 2 अप्रैल 2022 को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कमेटी के सचिव मंडल सदस्य डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की दिवालिया आर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई चरम सीमा पर है। रसोई गैस का सिलिंडर 1100 रुपये के करीब पहुंच गया है और आम व्यक्ति को रसोई गैस खरीदना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

उज्ज्वला योजना के तहत भी जिन परिवारों को गैस सिलिंडर मिले थे, उन्होंने भी अब गैस सिलिंडर भरवाना बंद कर दिया है। सरसों का तेल और दालें महंगी हो गई हैं। सरसों का तेल भी इसलिए महंगा है, क्योंकि सरसों के तेल पर केंद्र सरकार के चेहते अदानी ग्रुप और बाबा रामदेव की पतंजलि संस्था का कब्जा हो गया है। इसलिए सरकार की मिलीभगत से ही सरसों के तेल की कीमतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण ही पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उसकी कीमतों से ज्यादा टैक्स लगा रखे हैं। राज्य सरकार ने भी वैट लगाया है जिससे पेट्रोल तथा डीजल 100 रुपये लीटर बिक रहा है।

इससे महंगाई और ज्यादा बढ़ेगी। पार्टी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील की है कि महंगाई के खिलाफ 2 अप्रैल 2022 को हमीरपुर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें। पार्टी ने सरकार को चेताया है कि महंगाई पर नियंत्रण के लिए तत्काल कदम उठाए नहीं तो इस के नतीजे भुगतने को तैयार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed