फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Counting of votes from 94 booths will be done in nine rounds, 11 tables will be set up.

Hamirpur (Himachal) News: नौ राउंड में होगी 94 बूथों के मतों की गणना, लगेंगे 11 टेबल

Fri, 12 Jul 2024 05:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के उपचुनाव में मतगणना की सभी तैयारियां पूरी : डीसी
विज्ञापन


अंतिम रिहर्सल में निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के उपचुनाव में मतों की गणना शनिवार को सुबह आठ बजे शुरू होगी। बाल स्कूल हमीरपुर के मतगणना केंद्र पर 11 टेबल पर ईवीएम और तीन टेबल पर पोस्टल बैलेट की गणना होगी। नौ राउंड की गणना होगी। आठ राउंड में 11-11 बूथ की गणना होगी जबकि नौवें और अंतिम राउंड में छह बूथ की गणना होगी। तीसरे राउंड में शहर के 15 बूथों समेत 33 की गणना पूरी हो जाएगी। चौथे राउंड तक चुनावी नतीजों की स्थिति कुछ हद तक साफ हो जाएगी। चार राउंड में 44 बूथ और पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी होने की संभावना है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 38 हमीरपुर के उपचुनाव की मतगणना के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। शनिवार को सुबह आठ बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के हॉल नंबर 308 में मतगणना आरंभ होगी और दोपहर तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के कुल 94 मतदान केंद्रों की ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। इनके अलावा पोस्टल बैलेट और सर्विस वोटर्स के मतपत्रों की गिनती के लिए अलग टेबल लगाए गए हैं। 11 टेबल पर ईवीएम और तीन टेबल पर पोस्टल बैलेट की गणना होगी। सबसे पहल पोस्टल बैलेट की गणना आठ बजे शुरू होगी। इसके बाद साढ़े आठ बजे ईवीएम की गिनती शुरू हो जाएगी। मतगणना केंद्र पर तैनात होने वाले मतगणना सुपरवाइजरों और सहायकों के लिए शुक्रवार को बाल स्कूल हमीरपुर के परिसर में अंतिम पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38 हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने मतगणना सुपरवाइजरों और सहायकों को मतगणना प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पूर्वाभ्यास के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार सुभाष कुमार, ईवीएम मास्टर ट्रेनर विजय चौहान और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।







52073 मतदाताओं ने ईवीएम के माध्यम से किया है मतदान
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के कुल 76,892 सामान्य मतदाताओं में से 52073 ने ईवीएम के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। घर से ही मतदान करने वाले 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या 654 है। इनके अलावा चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों और सर्विस मतदाताओं ने भी पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया है।
विज्ञापन








2022 में ये रहे नतीजे

दल
प्रत्याशी

मत

भाजपा
नरेंद्र ठाकुर

12794

कांग्रेस डाॅ. पुष्पेंद्र वर्मा
13017

निर्दलीय
आशीष शर्मा
25916

निर्दलीय
नरेश कुमार दर्जी 1217
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed