फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Counting of votes again took place on the appeal of runner up in Panchayat elections, Vijay became head for the second time

Hamirpur (Himachal) News: पंचायत चुनाव में उपविजेता की अपील पर फिर हुई मतगणना, दूसरी बार प्रधान बने विजय

Fri, 23 Feb 2024 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes again took place on the appeal of runner up in Panchayat elections, Vijay became head for the second time
मतगणना पूर्ण होने के बाद विजय कुमार को बधाई देते हुए विजय अग्निहोत्री तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ता
नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन के अंतर्गत कोटला चिल्लियां पंचायत के प्रधान विजय कुमार एक कार्यकाल में दूसरी बार विजेता बने हैं। पंचायत चुनाव में उपविजेता रहे अजय कुमार की अपील पर वीरवार को मिनी सचिवालय नादौन में दोबारा मतगणना की गई। इसमें विजय कुमार के 510 और अजय कुमार के 458 मत निकले। 52 मत से विजय कुमार फिर विजेता बन गए। 21 जनवरी 2021 को हुए पंचायत चुनाव में विजय कुमार को 516 व अजय कुमार को 461 मत मिले थे। इस चुनाव में विजय कुमार चार प्रतिद्वंद्वियों को हराकर विजेता बने थे। कुछ दिनों बाद अजय कुमार ने एसडीएम कोर्ट में शिकायत पत्र देकर विजय कुमार के विरुद्ध कई आरोप लगाए थे, जो बेबुनियाद पाए गए।
विज्ञापन




मिनी सचिवालय में दोबारा हुई मतगणना में विजयी होने पर विजय कुमार के समर्थकों, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। मिनी सचिवालय में मतगणना के बाद प्रधान विजय कुमार ने पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री से आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, मंडल भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया, महामंत्री सुरेंद्र छिंदा, बीडीसी अध्यक्ष कमल दत्त, बीडीसी लहड़ा प्रकाश चंद, एनडीसी मंजीत, भूंपल पंचायत प्रधान हरीश कुमार, लहड़ा पंचायत प्रधान निशा कुमारी, गोइस पंचायत प्रधान राजेंद्र कुमार, रैल पंचायत प्रधान जगदीप चांद, मण पंचायत प्रधान राकेश, उपप्रधान झालान अश्वनी, राज अग्निहोत्री सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed