फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Councilors themselves will bear the cost of tea in the meeting

बैठक में चायपान का खर्च खुद उठाएंगे पार्षद

Wed, 22 Jun 2022 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Councilors themselves will bear the cost of tea in the meeting
नगर पंचायत भोटा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और अधिकारी। - फोटो : Hamirpur-HP
भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा की बैठक बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सपना सोनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें उपाध्यक्ष व सभी पार्षदों ने हिस्सा लिया। बैठक में बढ़े हुए हाउस टैक्स को कम करने के बारे में विचार-विमर्श किया गया। इस बारे में निर्णय लेने के लिए विभाग को ज्ञापन भेजा गया है। इस मौके पर प्रस्ताव पारित किया गया कि नगर पंचायत की मीटिंग में चायपान का खर्च पार्षद खुद उठाएंगे। जनता के पैसे का दुरुपयोग नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी वार्डों के रास्तों की मरम्मत की जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष सपना सोनी ने बताया कि पूर्व प्रधान जो आरोप लगा रहे हैं, वे निराधार हैं। वह मुख्यमंत्री जयराम से मिली हैं और उन्होंने आश्वासन दिया है कि पीएचसी व पुलिस चौकी भोटा की जल्द ही नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष संजय धीमान, पार्षद अश्विनी सोनी, सुषमा सोनी, बीना देवी, राजो देवी, बलदेव धीमान एवं मनोनीत पार्षद दीपचंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed