{"_id":"670fa97e9ba4ceb9070395c3","slug":"cosmetics-became-costlier-by-25-percent-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-138549-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 25 फीसदी महंगा हुआ सजने-संवरने का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 25 फीसदी महंगा हुआ सजने-संवरने का सामान
विज्ञापन
चूड़ियां 100 रुपये दर्जन तो 1500 रुपये में बिक रहा सोलह शृंगार
फैनियों के साथ पंचमेवा के दामों में भी हुई बढ़ोतरी, महिलाएं परेशान
फैंसी थालियों की बाजार में अधिक मांग, 600 रुपये में बिक रही थाली
20 अक्तूबर को रखा जाएगा करवाचौथ का व्रत, बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। इस बार भी करवाचौथ पर सुहागिनों के सजने-संवरने पर महंगाई की मार है। बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष सुहागिनों की शृंगार सामग्री और कांच की चूड़ियां 25 फीसदी महंगी हो गई हैं। महंगाई के बावजूद सुहागिनें करवाचौथ को लेकर काफी उत्साहित हैं और बाजारों में जमकर खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में रंग- बिरंगी कांच की चूड़ियों, फैंसी सजावटी थालियों, सरगी और करवे, नारियल की भारी मांग है। करवाचौथ के लिए जिले के बाजार पूरी तरह से सज गए हैं। कांच की चूड़ियों की दुकानों में सुहागिनों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बीते वर्ष 80 रुपये दर्जन बिकने वाली चूड़ियां इस वर्ष 100 रुपये दर्जन बिक रही हैं। 1200 रुपये की सोलह शृंगार सामग्री अब 1500 रुपये में बिक रही है। इसके साथ ही बाजारों में कांच की चूड़ियां 80, 100, 150, 300, 350 रुपये दर्जन बिक रही हैं। 350 रुपये की फैंसी चूड़ियों की भारी मांग है। बिंदिया 10 रुपये से 60 रुपये और परांदा 30 रुपये से 300 रुपये तक बेचा जा रहा है।
दुकानदारों ओम प्रकाश, शाविन चंदेल, मुकेश, प्रतीम, पुरुषोत्तम, अर्चना, शुकंलता माया आदि ने कहा कि सुहागिनों की शृंगार सामग्री बीते वर्ष करवाचौथ के मुकाबले 25 फीसदी महंगी हो गई है। शहर के बाजारों में इस बार करवाचौथ पर आकर्षक पूजा की थालियां आई हैं। इनकी कीमत 500 से लेकर 700 रुपये है। बाजार में महिलाएं थालियों की जमकर खरीदारी कर रही है। फैंसी थालियों में छननी, लौटा, थाली और गिलास शामिल है। अन्य थालियों को गोटे से सजाया गया है।
फैनियों और मिठाइयों के दामों में भी बढ़ोतरी
शृंगार के साथ करवाचौथ पर फैनियों और मिठाइयों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। तेल की कीमत बढ़ने से 250 रुपये किलो बिकने वाली मिठाइयों की कीमत 270 रुपये हो गई है। इसके साथ ही फैनियां 400 से 500 रुपये किलो बिक रही हैं। पंचमेवा 60 रुपये से बेचा जा रहा है। जिले में 20 अक्तूबर को करवाचौथ का व्रत रखा जाएगा। पति की लंबी आयु और पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि के लिए करवाचौथ का व्रत सुहागिनें रखती हैं।