{"_id":"6889247e57bb82e1ea0acfac","slug":"corruption-is-at-its-peak-in-sujanpur-municipal-council-rana-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-162460-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर नगर परिषद में \nभ्रष्टाचार चरम पर : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर नगर परिषद में भ्रष्टाचार चरम पर : राणा
Wed, 30 Jul 2025 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने नगर परिषद सुजानपुर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भ्रष्टाचार अब खुलकर सामने आने लगा है और नगर परिषद के पार्षद स्वयं इसकी पोल खोल रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि जनहित के कार्यों में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं और सरकारी धन का दुरुपयोग खुलेआम हो रहा है। नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 में 15वें वित्त आयोग के तहत आए फंड से कुएं के जीर्णोद्धार की योजना थी, लेकिन मरम्मत के नाम पर केवल टाइलें लगवाकर काम निपटा दिया गया। हैरानी की बात यह है कि टाइलें टेंडर प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही लगवा दी गईं, जो सरकारी नियमों की अवहेलना और साफ तौर पर भ्रष्टाचार का संकेत है। बाद में इसके लिए औपचारिक रूप से टेंडर निकाला गया।
पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थित ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह सब किया गया और नगर परिषद के अधिकारी इसमें शामिल हैं। संवाद