फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Corporation management harassing pensioners: Tara Chand

पेंशनरों का उत्पीड़न कर रहा निगम प्रबंधन : तारा चंद

Wed, 12 Nov 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 12 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Corporation management harassing pensioners: Tara Chand
एचआरटीसी पेंशनर समस्या समाधान मंच की बैठक में पेंशनर। स्रोत : मंच - फोटो : जिला स्तरीय युवा उत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्य अति​​थि।
हमीरपुर। एचआरटीसी पेंशनर समस्या समाधान मंच हमीरपुर इकाई की बैठक हमीरपुर बस अड्डा में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान तारा चंद शर्मा ने की।
विज्ञापन

बैठक में सदस्यों ने सरकार और एचआरटीसी निगम प्रबंधन के पेंशनरों के प्रति व्यवहार और कार्यशैली की निंदा की। तारा चंद शर्मा ने बताया कि पेंशनरों को वित्तीय लाभ न्यायालय के आदेश पर ही प्राप्त हो रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए सरकार और निगम प्रबंधन कल्याणकारी संस्थाएं न होकर उत्पीड़नकारी साबित हो रहा है।

नवंबर की 11 तारीख हो चुकी है। अभी तक पेंशन जारी नहीं की गई है। उन्होंने मांग की है कि पेंशनरों को महीने की पहली तारीख पर पेंशन जारी की जाए। प्रदेश सरकार ने महंगाई का तर्क देकर अक्टूबर महीने में विधायकों के वेतन में वृद्धि की है, लेकिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संशोधित वेतनमान का बकाया, 13 प्रतिशत महंगाई भते की किस्तें, दवाई के बिलों का भुगतान न करके वरिष्ठ नागरिकों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार के इस दोहरे मापदंड का एचआरटीसी पेंशनर समस्या समाधान मंच निंदा करता है। उन्होंने बताया कि महंगाई के इस दौर में पेंशनरों का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। समय पर पेंशन नहीं मिलने के कारण कई पेंशनरों को इलाज तक करवाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। इस अवसर पर देवराज, कमलेश कुमार, जयपाल, जसवंत सिंह, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed